जेल में बंद मामा को राखी बांधने निकली मासूम, मौ’त: ई-रिक्शा की चपेट में आने से द’र्दनाक मौ’त

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के मंडल कारा जेल के पास ई-रिक्शा के चपेट में आने से 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव निवासी मनोज चौधरी की 8 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी है।

जेल में बंद मामा को राखी बांधने निकली मासूम, मौत: नवादा में ई-रिक्शा की चपेट  में आने से दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार – Bharat News India

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि ज्योति के मामा नवादा के मंडल कारा में बंद है। ऐसे में राखी के अवसर पर भगनी अपने मामा से मुलाकात करने मां के साथ जा रही थी। तभी रोड पार करने के क्रम में ई-रिक्शा के चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि ई रिक्शा की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसे में वह मासूम को कुचलते हुए फरार हो गया।

हादसे के बाद बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.