द’र्दनाक हा’दसा: राखी बांधने मायके आई महिला की तीन बच्चों समेत मौ’त

समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां सदर अनुमंडल क्षेत्र में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार के चार सदस्यों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है जिससे पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मामला कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण गांव का है. मरने वालों में एक मां और उसके तीन बच्चे शामिल हैं. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया.घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों के साथ लेकर शौच के लिए तालाब की तरफ गई थी तभी ये हादसा हुआ.

बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

महिला शौच के लिए गई हुई थी उसी क्रम में एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया, जिसे देखकर दूसरे बच्चे भी बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ दौड़ गए जिससे वह भी तालाब में गिर गए और डूबने लगे. इसे देखकर महिला उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गई लेकिन महिला किसी को बचाने में सफल नहीं हुई और खुद डूब गई और उसकी भी मौत हो गई. आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक सभी के डूबने से मौत हो चुकी थी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाना और प्रखंड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय चंपा देवी, 12 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी, 10 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार और 8 साल की पुत्री काजल के रूप में हुई है. मृतक महिला चंपा देवी जिसका ससुराल बेलसंडी गांव से अपने मायके बच्चों के साथ रक्षाबंधन में राखी बांधने के लिए आई थी. चकमेहसी थाना के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.