जहानाबाद में निकाली गई 1.5 km लंबी तिरंगा यात्रा:डीएम ऑफिस से कारगिल चौक तक निकाली गई यात्रा

जहानाबाद में शनिवार सुबह 1.5 km लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया। आजादी के 75 साल एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर इस यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा डीएम कार्यालय से गांधी मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में राजनीतिक दल से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि आज से पूरा देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे। लोगों ने कहा कि हम तिरंगा यात्रा निकालकर देशवासियों को जागरूक करना चाहते है।

इस यात्रा में राजनीतिक दल से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

इस यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय घोष करते हुए पूरा शहर देश की शान एवं लोगों की अभिमान तिरंगा झंडा से पूरा शहर पट गया ।अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजन किया गया है। रेलवे विभाग के आरपीएफ एवं जीआरपी के द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया जो स्टेशन परिसर से चलकर एरोड्रम तक एकता दौड़ जाएगा और लौटकर स्टेशन परिसर में लौटकर आएगा ।

इस एकता दौर में आरपीएफ एवं जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल होने पर पूरा देश जश्न मना रहा। एकता दौड़ का उद्देश्य लोगों को देश के प्रति भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर तिरंगा फहराए और देश के प्रति अपनी भावना को जागृत करें। देश की आजादी में जो हमारे वीर शहीद हुए हैं उनको याद करें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम लोग अपने देश के आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले को याद करेंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.