नालंदा का हिरण्य पर्वत इलाका हुआ ‘अ’नसेफ’: 2 दिन पहले भी मिली थी युवक की ला’श, फिर मिला सड़ा-गला श’व

नालंदा जिला अंतर्गत सोहसराय थाना क्षेत्र के हिरण्य पर्वत की तलहटी में सड़ी गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आज जब लोग हिरण्य पर्वत के दूसरे छोर पर गए तो पहाड़ की तलहटी से बदबू आ रही थी। जिसके बाद उस ओर झांक कर देखा गया तो कीड़ा लगा एक शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।

images.bhaskarassets.com/thumb/1200x900/web2images...

हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि 6 से 7 दिन पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी है। जिसमें अब कीड़ा लग चुका हैं। वहीं शव के पास ही शराब की एक बोतल भी मिली है। जिस जगह पर शव मिला है वहां तक जाने का रास्ता भी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को पहाड़ की तलहटी में फेंक दिया गया है। अब यह हत्या है या आत्महत्या ईसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को निकालने की प्रक्रिया में पुलिस लगी हुई है। यह हत्या या है आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है।

हिरण्य पर्वत की सुरक्षा में फिर लगी सेंध

हिरण्य पर्वत दो थाना क्षेत्रों में पड़ता है। बावजूद उसकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय अब तक नहीं किया गया है। जिसके कारण हत्या कर बदमाश बड़े ही आराम से शव को पहाड़ की तलहटी में फेंक देते हैं। वहीं हिरण्य पर्वत की सैर करने आने वाले सैलानियों के साथ भी अक्सर बदमाशों के द्वारा लूटपाट और छिनतई की जाती है।

2 दिन पूर्व ही मंसूर नगर निवासी एक युवक की हत्या कर शव को पहाड़ की तलहटी में फेंक दिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने कार्यवाही और मुआवजे की मांग करते हुए शहर के अस्पताल चौक को जाम कर दिया था। इसके पूर्व पूर्णिया से परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी के साथ लूटपाट करते हुए उसे पहाड़ से नीचे बदमाशों ने फेंक हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading