पूर्णिया में मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में एक युवक को गांव के एक 4 बच्चो की मां से प्यार हो गया। प्यार का परवाना इतना चढ गया कि दोनों ने शादी करने की ठान ली। जब यह बात लड़के के परिवार वालों को पता चला तो शादी कराने से इंकार कर दिया। ऐसे में लड़के ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान ही युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गई। मृतक की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा गांव के रहने वाले जीवछ मूनी का बेटा जीतेंद्र कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि जीतेंद्र कुमार को गांव के ही महिला से करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला को पति और 4 बच्चे भी है। एक महीना पूर्व दोनों घर छोड़कर भाग गए। परिवार वालों ने दोनों को खोज तलाश कर वापस घर लाया। परिवार वालों ने जब इस रिश्ते से इंकार कर दिया तो युवक ने गुस्से में आकर जहर खा लिया।

युवक को जहर खाने की सूचना मिलते ही महिला अपने 4 बच्चो को लेकर गांव छोड़कर भाग गई। बताया जा रहा कि जीतेंद्र के बड़े भाई की 9 महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जीतेंद्र अपने मां बाप के एकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर जीतेंद्र की मां और पिता सदमे में है।



