SDO तिरंगा लगाने को कर रहे जागरूक:स्कूली बच्चों के साथ शहर में निकाली गई यात्रा, हर घर तिरंगा झंडा लगाने की अपील

मुजफ्फरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज मुजफ्फरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमे हजारों की संख्या में अलग-अलग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनका नेतृत्व SDO पूर्वी ज्ञान प्रकाश कर रहे थे। साथ मे वार्ड पार्षद केपी पप्पू भी थे। तिरंगा यात्रा शहर के सभी हिस्सों में घूमी।

हर घर तिरंगा लगाने को लेकर SDO पूर्वी ने आम जन से अपील की। वे खुद हाथ मे तिरंगा लेकर रिक्शा चलाने लगे। लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है।

इसलिए आप सभी लोग अपने-अपने घरों व दुकानों पर अवश्य एक तिरंगा झंडा लगाएं। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं से पूरा शहर पट गया। हर किसी के हाथ मे तिरंगा था। देशभक्ति गाने बज रहे थे। जिससे एक अद्भुत दृश्य और एक ऊर्जा उतपन्न हो रही है।

स्कूली बच्चों की संख्या 5-7 हजार के करीब रही होगी। इससे डेढ़ किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गयी। ट्रैफिक थम गई। हर कोई इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बेकाबू हो रहा था।

तिरंगे के सम्मान में जो जहां थे वहीं रुक गए। बच्चों में गजब का उत्साह देशभक्ति के प्रति देखने को मिला। भारत माता के जयकारे लगाते हुए बच्चे आगे बढ़ रहे थे। SDO पूर्वी ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading