पूरे नवादा में अमृत महोत्सव पर जश्न का माहौल देखा जा रहा। जगह-जगह पर 40 फीट का तिरंगा नजर आ रहा। वहीं, वारिसलीगंज में भाजपा विधायक अरुणा देवी के नेतृत्व में 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया। इतना ही नहीं लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का 75वां साल का जश्न मना रहे।

इस दौरान भाजपा विधायक अरुणा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा। इसमें नवादा भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में बड़ा-बड़ा तिरंगा लगाया गया। साथ ही जिले के विभिन्न संगठनों के द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही।

पूरा नवादा 40 फीट की तिरंगा झंडा जगह-जगह पर लगी गई, तो सभी लोग उस तिरंगे झंडे को भी देख रहे। अमृत महोत्सव को लेकर लगातार नवादा में कई संगठन के स्टूडेंट, नौजवान युवक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा।





