CM नीतीश ने किया 20 लाख रोजगार का ऐलान:गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने कहा- अब 10 लाख क्या 20 लाख रोजगार देंगे

75वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले अपने आवास एक अन्ने मार्ग पर तिरंगा झंडा फहराया, उसके बाद सीएम नीतीश ने गांधी मैदान के मुख्य कार्यक्रम में झंडा फहराया। महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद उन्होंने पहली बार झंडे को सलामी दी और साथ ही साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई और आगे की योजना पर बात भी की।

इसके बाद उन्होंने राज्य में नौकरी को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बिहार में आने वाले समय में युवाओं को 20 लाख रोजगार देने की तैयारी चल रही है। इसमें 10 लाख नौकरियां सरकारी होंगी। इसके अलावा 10 लाख नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने डिप्टी सीएम की ओर इशारा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जैसे सहयोगी मिले हैं बिहार में 10 लाख क्या 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे।

डीजल अनुदान में एक लाख से ज्यादा आवेदन

सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कहा कि अब तक डीजल अनुदान को लेकर करीब एक लाख से ज्यादा किसानों का आवेदन मिल चुका है जिसमें से अब तक 11243 किसानों को इसका लाभ भी मिल चुका है। आगे उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सिंचाई के लिए 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है।

किसानों को सिंचाई में दिक्कत ना हो इसके लिए खराब पड़े ट्रांसफार्मर को भी बदला जा रहा है। साथ ही नीतीश कुमार ने उन किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, जो अब तक धान की रोपनी नहीं कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे सभी किसानों को कम अवधि वाले फसल के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं उठाना पड़े।

तेजस्वी यादव ने दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस घोषणा के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी मैदान से बेरोजगारों एवं युवाओं की अपेक्षाओं और सपनों के अनुरूप बिहार में 10 लाख नौकरियां एवं अन्य 10 लाख नौकरियों की व्यवस्था करने की ऐतिहासिक घोषणा पर मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। हम और आप ले चलेंगे बिहार को विकास और प्रगति का पथ पर। ये शपथ है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading