वैशाली। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में सबसे पहले सम्मान का हक उन्हें है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्रा’ण की आ’हुति दी है। वैशाली में एक श’हीद जवान की मां के सम्मान में युवकों ने अपनी हथेलियां बिछा दीं। हथेलियों पर चलकर जवान की मां बेटे की प्रतिमा तक पहुंची। पहले आरती उतारी और फिर प्रतिमा से ही लि’पट कर रो पड़ी।
ये तस्वीरें वैशाली जिले के चकफतेह गांव का है। दरअसल गलवान घाटी में दो साल पूर्व चीनी सेना से मु’ठभेड़ जयकिशोर सिंह श’हीद हो गए थे। दो साल बाद उनकी मां मंजू देवी अपने बेटे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची थी। उनको आते देख युवा इकट्ठा हो गए। औन जमीन पर अपनी ह’थेली बिछा दी।
इसके बाद शहीद की मां से हथेली पर चलने का आग्रह किया। वीर शहीद की मां युवाओं के आग्रह को टाल न सकी और उनके हथेली पर चलते हुए स्मारक तक पहुंची। इधर, गांव के युवाओं का जज्बा देख तालियों की ग’रगराहट से पूरा माहौल देशभक्ति के ओतप्रोत हो गया।
ऐसा सम्मान पाकर शहीद जय किशोर सिंह की मां को बेहद गर्व की अनुभूति हुई और अपने श’हीद पुत्र के स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए फ’फक-फ’फक कर रोने लगी। दरअसल, अमृत महोत्सव के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कई गांव के युवा श’हीद के घर तिरंगा देने आये थे।


