पटना। महावीर मंदिर परिसर के 10 अगस्त को गि’रफ्तार सा’इबर शा’तिरों के बारे में विशेष जानकारी जुटाने के लिए कोतवाली थाने की पुलिस एक-दो दिनों में गया जाएगी। कोतवाली पुलिस ने गया जिले के टेनकुप्पा थाना के महियापुर गांव के राजीव रंजन, उज्ज्वल राज, अभिमन्यू और राजीव राज को गि’रफ्तार कर जे’ल भेजा था।
इस गि’रोह में इन लड़कों के साथ साथ तीन लड़कियां भी हैं। महावीर मंदिर के सीसीटीवी में दो सं’दिग्ध लड़कियों की भी त’स्वीर कै’द हुई थी। उन लोगों युवतियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
कोतवाली थाने की पुलिस मामले में गया के टेनकुप्पा थाने की पुलिस के संपर्क में है। पुलिस को अभी तक शातिरों के बैंक खाता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस जे’ल भेजे गए राजीव रंजन को रि’मांड पर ले सकती है। बैंकों की तरफ से ग्राहकों को वाईफाई एटीएम कार्ड की सुविधा दी गई है। जिन ग्राहकों के एटीएम कार्ड में वाईफाई ऑन रहता है वैसे लोगों को यह गिरोह चिह्नित कर निकासी कर लेता है।
यह निकासी शातिर पीओएस मशीन से करता है। पीओएस मशीन लेकर इस गि’रोह के कई शातिर शनिवार और मंगलवार को महावीर मंदिर पहुंच जाते थे। वहां भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर शातिर वाईफाई इनेबल कार्ड रखने वाले लोगों के खाते से पैसे की निकासी कर लेते थे।

