पटना में पार्टी मुख्यालयों में भी दिखा जश्न:जदयू और भाजपा कार्यालय में भी फहराया गया तिरंगा

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है। लोग अपने अपने तरीके से झंडोत्तोलन कर रहे है। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी लोग अपने अपने घरों पर भी झंडा फहरा रहे हैं।इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने सभी देशवासियों और बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

लोकतंत्र का जनक रहा है बिहार

साथ ही उन्होंने कहा कि वैशाली से ही गणतंत्र की कल्पना का उदय हुआ, जिसमें जनता का और जनता के द्वारा और जनप्रतिनिधियों के द्वारा शासन चले। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस व्यवस्था का जनक बिहार ही रहा है। भारत के संविधान के प्रति हमने जो निष्ठा की शपथ ली है। उसे हर हाल में हम निभायेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जदयू कार्यालय में भी झंडोत्तोलन

वहीं, जेडीयू कार्यालय में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर जेडीयू के कई छोटे बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। झंडा फहराने के दौरान बारिश भी होती रही।

लेकिन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और पूरे जोश से झंडातोलन किया गया। साथ-साथ पटना में आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बाकी नेताओं की उपस्थिति में झंडोत्तोलन का आयोजन किया।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading