‘आजादी के 75वें अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए भारत सरकार के तरफ से ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन शुरू किया गया। इस अभियान के तहत हर कोई अपने घर पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में अपना योगदान दे रहा है।

पत्नी गौरी के साथ शाहरुख खान ने भी इस कैंपेन में हिस्सा लिया और अपने दोनों बेटों के साथ अपने घर मन्नत में झंडा फहराया है। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। शाहरुख के अलावा उर्वशी रौतेला, रिद्धिमा साहनी, राज कुमार राव ने भी घर पर तिरंगा लगाया और केंद्र सरकार की इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।

शाहरुख ने इंस्टा पर किया वीडियो शेयर
शाहरुख खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”अपने छोटों और आने वाली पीढ़ी को ये सिखाने के लिए शायद अभी और वक्त लगेगा कि हमारे क्रांतिकारियों ने इस आजादी को पाने के लिए कितने बलिदान दिए हैं। लेकिन उन्हीं छोटों के साथ झंडा फहराने से हम ज्यादा गर्व, प्यार और खुशी महसूस कर पाएंगे। पति और बेटों के साथ झंडा फहराने के इस फोटो को गौरी खान ने भी अपने इंस्टा पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “स्वतंत्रता दिवस की बधाई”

उर्वशी रौतेला ने तिरंगा फहराते हुए किया वीडियो शेयर
केंद्र सरकार की इस मुहिम के तहत उर्वशी रौतेला ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तिरंगा लहराती हुई दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारा देश विश्व में सबसे समृद्ध देश बने। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे काम दूसरे लोगों की भलाई को कैसे प्रभावित करते हैं। आइए एक उज्जवल भविष्य प्राप्त करने की दिशा में कोशिश करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!”


राज कुमार राव ने भी तिरंगे के साथ किया फोटो शेयर
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजकुमार राव ने भी ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए तिरंगे के साथ फोटो शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, एक राष्ट्र के तौर पर स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 साल। आइए हम भी इसमें अपना योगदान करें, राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।”



