भागलपुर में एक प्लस टू की छात्रा ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए सु’साइड कर लिया। मृ’तका की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सेवकागोला के निवासी रामचन्द्र साह की 20 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रुप में हुई है। उसकी ला’श बरारी थाना के छोटी खंजरपुर स्थित एक लॉज से मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृ’तका के मोबाइल को जब्त किया है।
घ’टना को लेकर मृ’तका के मामा नटवर साह ने बताया कि ज्योति रविवार को अपने घर से लॉज आई थी। इसी के बाद सोमवार को कमरे में फां’सी लागकर खु’दकुशी कर ली।
जब कुछ लड़कियों ने उसका दरवाजा ख’टखटाया, इसपर कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सू’चना दी गई।
उन्होंने बताया कि ज्योति सु’साइड करने से पहले किसी से मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसके कान में इयर फोन लगा हुआ था। मोबाइल सामने रखा हुआ था।
ज्योति कुमारी पिछले 12 दिनों से बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा सु’साइड करने से पहले किसी से वीडियो कॉल पर बात की है और वीडियो कॉल करके फां’सी लगाई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मोबाइल को ज’ब्त कर लिया है और मोबाइल का सीडीआर खं’गाल रही है, इससे सु’साइड का खु’लासा हो सकता है। मामले को लेकर बरारी थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने बताया कि एक छात्रा फां’सी लगाई है मृ’तक छात्रा का मोबाइल जब्त की गया है। श’व को पो’स्टमार्टम भेजने की करवाई की जा रही है। सु’साइड को लेकर जांच की जा रही है ।
