बेगूसराय में पति-पत्नी ने लगाई न्याय की गु’हार:महिला ने की आ’त्मदाह की कोशिश

बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल के शोकहरा-2 पंचायत का है जहां पर कि पड़ोसियों की दबंगई एवं लगातार पिटाई से पीड़ित ललन कुमार अपनी घायल पत्नी को लेकर तेघड़ा के डीएसपी के नजदीक प्राण रक्षा की गुहार लगाने पहुंचे थे लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर भगा दिया और उसकी फरियाद तक नहीं सुनी गई। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस कर्मियों के द्वारा पीड़ित दंपत्ति को खदेड़ा जा रहा है।

महिला ने लगाई न्याय की गुहार।

वही दूसरा मामला बेगूसराय समाहरणालय स्थित जिला परिषद कार्यालय का है जहां झंडोत्तोलन के समय एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी एवं फरियाद नहीं सुनने के एवज में अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह तक करने का प्रयास किया। लेकिन वहां भी महिला की फरियाद नहीं सुनी गई और उसे खदेड़ दिया गया।

उक्त मामले में जिला परिषद सदस्य झुना सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत जिला परिषद कार्यालय से संबंधित नहीं थी। महिला बलिया अनुमंडल क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति एवं पुत्र का देहांत सड़क हादसे में हो गया था और आज तक उन्हें मुआवजे की राशि इन नहीं मिली है ।
इसी को लेकर जब वह समाहरणालय में अपनी फरियाद लेकर आई थी तो कुछ लोगों के द्वारा उसे भटका कर जिला परिषद कार्यालय की ओर भेज दिया गया। हालांकि मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा महिला को मदद का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading