कश्मीर: 10 से ज्यादा की मौ’त, बस में 39 जवान सवार थे; सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 37 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.