बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खि’लाफ अ’रेस्ट वा’रेंट

पटना : इस वक्त बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी हो गया है. दरअसल बिहार के नये क़ानून मंत्री कार्तिकेय कुमार उर्फ कार्तिक मास्टर पर अपहरण का आरोप है. इस संदर्भ में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में 2014 में मामला दर्ज हुआ था.

 

वहीं विधि मंत्री कार्तिकेय कुमार मामले में सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि इस मामले में मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. ऐसी कोई खबर है इसकी मुझे जानकारी नहीं है. बताया जाता है कि राजू सिंह के अपहरण के मामले में कार्तिकेय शर्मा को कल कोर्ट में हाजिर होना था. लेकिन, वह कोर्ट में हाजिर होने की जगह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे. वहीं कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण अब उनके खिलाफ वारंट निकल गया है.

मिली जानकारी के अनुसार राजीव रंजन नाम के एक व्यक्ति की पटना के बिहटा इलाके से 2014 में किडनैपिंग हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था. राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार भी हैं, जिनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया हुआ है.

बता दें, कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है. कल यानी 16 अगस्त को इनको कोर्ट में पेश होना था. लेकिन, वह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे. वहीं अब इस मामले के बाद नई सरकार के खिलाफ बीजेपी आक्रामक हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading