CSP संचालक से लूटा रुपयों से भरा बैग, विरोध करने पर स’रेआम मा’री गो’ली

बिहार के पूर्वी चम्पारण में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बैंक से रुपये निकाल कर सीएसपी केन्द्र पर जाते संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर करीब साढे चार लाख रुपये लूट लिये. घटना मंगलवार की शाम की है. करीब साढे पांच बजे कल्याणपुर थाना इलाके के गंडक मुख्य कनाल के पुल संख्या 12 आरडी के समीप घटित हुई इस घटना में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक संजय कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी.

बिहार के मोतिहारी में लूट के दौरान सीएसपी संचालक को गोली मार दी गई

चकिया के शीतलपुर शाखा से शाम में करीब साढे चार लाख रुपये लेकर वो अपने सीएसपी केन्द्र पकड़ी दीक्षित गांव जा रहे थे तभी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गंडक नहर के मुख्य केनाल ते 12 आरडी पुल के समीप एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधियों ने घेरकर लूटपाट की. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार कर संजय को गम्भीर रुप से घायल कर दिया. गोली संचालक के कमर में लगी है. गोली मारने के बाद अपराधी रुपयो से भरे बैग को लेकर फरार हो गये.

अपराधियों के फरार होने के बाद राहगीरों ने घायल संचालक को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया. घायल संचालक संजय कुमार ने बताया कि एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधियों ने 12 आरडी के समीप पहले गोली मारी फिर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले. उन्होंने बताया कि वो शीतलपुर स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर सीएसपी केन्द्र पकडी दीक्षित जा रहे थे. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading