खगौल में अ’पराधियों ने डॉक्टर को मा’री गो’ली, मौ’त:ह’थियार ल’हराते हुए फ’रार हुए थे अ’पराधी, पुलिस CCTV खंगालने में जु’टी

पटना के खगौल में अ’पराधियों ने मंगलवार की देर रात एक डॉक्टर को गो’ली मा’र दी। आनन-फानन में स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से डॉक्टर को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौ’त हो गई है। घ’टना के बाद अ’पराधी ह’थियार लहराते हुए वहां से फ’रार हो गए। पुलिस घ’टना के कारणों को पता लगाने में जुट गई है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। - Dainik Bhaskarघ’टना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात डॉक्टर मोहम्मद अनवर अपने क्लीनिक से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक पूर्व से घा’त लगाए अ’पराधियों ने डॉक्टर पर गो’लियां चला दी। घ’टना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अ’फरा-त’फरी का माहौल बन गया।

आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉक्टर को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

इस मामले को लेकर खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर अनवर दानापुर स्थित ताराचक में अपने क्लीनिक से साइकिल पर सवार होकर अपने घर भूसौला दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर कमर में गोली मार दी और हथियार चमकाते घटनास्थल से फरार हो गये।

इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। थानेदार ने कहा है कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। जल्द हीं अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading