नालंदा में इमरजेंसी वार्ड के सामने ही डिलीवरी: डिलीवरी के बाद जागे अस्पतालकर्मी

नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ स्थित सदर अस्पताल में बदइंतजामी का एक और वीडियो सामने आया है। जहां प्रसव के लिए आई एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहते हुए इमरजेंसी वार्ड के सामने ही एक बच्ची को जन्म दे दी। मीडिया कर्मी के पहल के बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल में तैनात आशा ने प्रसूति कक्ष में भर्ती कराया।

Nalanda News: Woman Was Suffering From Pregnancy Pain In Sadar Hospital,  Sent Her To Private Nursing Home Ann | Nalanda News: सदर अस्पताल में प्रसव  पीड़ा से तड़पती रही महिला, लेकिन किसी

दरअसल बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के बसार बीघा मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की (21) वर्षीया पत्नी सरिता कुमारी को मंगलवार की देर शाम प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद सोनू डिलीवरी कराने को लेकर पत्नी को सदर अस्पताल लेकर आया। जहां दर्द से कराहती सरिता कुमारी ने बच्ची को इमरजेंसी वार्ड के सामने ही सड़क पर जन्म दे दिया।

सोनू ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी सरिता कुमारी प्रेग्नेंट थी और उसके 9 माह पूरे हो चुके थे। जैसे ही वह घर पहुंचा उसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी और उसे अस्पताल ले जाने को कह रही थी। इसके उपरांत वह मोहल्ले वासियों के सहयोग से पत्नी को सदर अस्पताल लेकर आया। जहां मोहल्ले वासियों ने उसकी पत्नी को इमरजेंसी वार्ड के पास पहुंचा कर लौट गए।

वह अपनी सास को लाने चला गया। इतने ही देर में उसकी पत्नी दर्द से कराहते हुए बच्ची को इमरजेंसी वार्ड के सामने ही जन्म दे दी। वहां पहुँचा तो देखा कि आसपास के लोग बस देख रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके उपरांत मीडिया कर्मी के पहल के बाद आई आशा ने प्रसव वार्ड में जच्चा और बच्चा को भर्ती कराया।

यह सरासर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि एक महिला दर्द से कराहती रही बावजूद उसे देखने और पूछने वाला कोई नहीं था। परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से ले और संबंधित आरोपियों पर जरूर कार्रवाई करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading