‘मिर्जापुर 3’ से अली फजल का लुक हुआ वायरल:तीसरे सीजन में डेंजरस अवतार में नजर आएंगे गुड्डू भैया

बॉलीवुड एक्टर अली फजल इन दिनों वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सीरीज मिर्जापुर 3 का पोस्टर शेयर किया है। अली ने पोस्टर शेयर करते हुए इसे फैन आर्ट बताया है। इस देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि मिर्जापुर के तीसरे सीजन में गुड्डू भैया इस अवतार में नजर आने वाले हैं।

Mirzapur 3 Release Date| मिर्जापुर 3 रिलीज डेट Mirzapur 3, mirzapur 3 cast,  Mirzapur 3 release date, Ritesh Sidhwani, Ali Fazal, Pankaj Tripathi,  Amazon, Amazon Prime Video, OTT News, , Entertainment News in Hindi,  मिर्जापुर 3 ...

अली फजल ने शेयर किया ‘मिर्जापुर 3’ से अपना लुक
अली फजल ने सोशल मीडिया पर फैन आर्ट को शेयर किया है। जिसे देख एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, फैन आर्ट। साथ ही मिर्जापुर 3 को हैशटैग भी किया। दरअसल अली ने फैन के द्वारा बनाए गए ‘मिर्जापुर 3’ का एक पोस्टर शेयर किया, जिसे देखकर लग रहा है कि गुड्डू भैया बोल्ड अवतार में नजर आने वाले हैं। हालांकि, यह पोस्टर ऑफिशियल नहीं है।

फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं
इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।’ दूसरे ने लिखा, ‘मिर्जापुर अमेजन प्राइम की सबसे शानदार सीरीज में से एक है।’ तीसरे फैन ने लिखा, ‘भैया में भैया गुड्डू भैया।’

नए अवतार में नजर आएंगे गुड्‌डू भईया
मिर्जापुर के सीजन 3 में कलीन भईया और गुड्‌डू भईया के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिलेगी। अपने बेटे मुन्ना की हत्या के बाद कलीन भईया का आक्रोश रूप बाहर आएगा। वहीं गुड्डू भैया भी अपने खतरनाक अवतार से लोगों को सरप्राइज करेंगे। इस सीरीज में फैंस को हर सीन में एडवेंचर देखने को मिलेगा।

अली ने नए फिटनेस ट्रेनर को किया हायर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल ने कैरेक्टर के हिसाब से फिजिक बनाने के लिए एक नए फिटनेस ट्रेनर रोहित नय्यर को हायर किया है। रोहित ने अली को मिर्जापुर सीजन 3 के उनके कैरेक्टर के अनुरूप ट्रेन करने का वादा किया है। बता दें, अभी तक मेकर्स ने इस सीरीज की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading