मुजफ्फरपुर। लंबे समय बाद जिले में राजस्व कर्मचारियों के खाली पद भरे जाएंगे। 257 राजस्व कर्मचारियाें काे शीघ्र ही ज्वाइन कराया जाएगा। इनके कागजात की जांच के लिए जिले काे अभ्यर्थियों की सूची मिल गई है।
डीएम प्रणव कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों के कागजात की जांच के लिए वरीय उपसमाहर्ता के नेतृत्व में 6 टीम गठित की है। ये टीम 22 और 23 अगस्त काे कलेक्ट्रेट सभागार के ऊपरी तल पर कागजात की जांच करेगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों काे सूचित करते हुए कागजात के साथ निर्धारित तिथि काे बुलाया गया है।
जानकारी के अनुसार चयनिताें की सूची में कर्मचारी चयन आयोग से चयनित 4325 अभ्यर्थियों के नाम हैं। इनमें से जिले काे 257 राजस्व कर्मचारी मिलेंगे।

जिला राजस्व उप समाहर्ता शारंग मणि पाण्डेय 50 चयनित राजस्व कर्मचारी के कागजात की जांच करेंगे। इसी प्रकार वरीय उप समाहर्ता आपदा प्रबंधन विकास कुमार काे 50, वरीय उप समाहर्ता साैरभ कुमार काे 50, वरीय उप समाहर्ता शहला मुस्तफा काे 50 तथा वरीय उप समाहर्ता अर्चना काे 57 अभ्यर्थियों के कागजात की जांच 22 एवं 23 अगस्त काे करनी है।



