बेतिया में मुखिया पर जा’नलेवा हमला:पूर्व सहयोगी पर लगा आ’रोप, ह’मला देख बचाने आए भाई-बहन को भी पी’टा

बेतिया में एक मुखिया पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं मुखिया के बचाव में आए उनके परिवार वालों के ऊपर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। जिसमें मुखिया सहित उनके भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा।

बेतिया में मुखिया पर जानलेवा हमला - Dainik Bhaskar

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुखिया के पूर्व सहयोगी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मुखिया और मुखिया के परिवार वालों पर हमला बोला है। पूरा मामला जिले के चनपटिया प्रखंड के महानाकुली पंचायत का है। जहां महानाकुली पंचायत के मुखिया संतोष साह पर जानलेवा हमला किया गया है।

मुखिया पर जानलेवा हमला देख मुखिया के भाई और बहन बचाने आई तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों और तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। व

मुखिया संतोष साह ने बताया कि वह पहली बार चनपटिया प्रखंड के महानाकुली पंचायत से चुनाव लड़कर मुखिया बने हैं। चुनाव के दौरान गांव के ही जितेंद्र सिंह ने चुनाव में उनको सहयोग किया था।जब वह चुनाव जीत कर मुखिया बना तो जितेंद्र सिंह लगता पंचायत में चल रही योजनाओं में से पीसी मांग रहे था।

इतना ही नहीं वह पंचायत के लोगों से कई योजनाओं के लिए अवैध पैसे की वसूली भी कर रहा था। जिसका विरोध करने पर वह मुखिया का दुश्मन बन गया। और कई बार मुखिया को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे डाली। इसी बीच गुरूवार के सुबह जितेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ मुखिया के घर पर पहुंच कर गाली देते हुए मुखिया पर हमलगा बोल दिया।

मुखिया पर हमला करते देख मुखिया के भाई और बहन जब बचाने आए तो उन्हें भी हमलावर ने लाठी-डंडे हम तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इधर मामले में मुखिया ने चनपटिया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.