मिथिला राज्य की मांग तेज:मधुबनी में मिथिला राज्य की मांग को लेकर MSU कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना

मधुबनी में मिथिला राज्य की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट युनियन के द्वारा 21 अगस्त को संसद घेराव को लेकर सीमावर्ती शहर मधुबनी जिला के जयनगर से दर्जनों की संख्या में एमएसयू कार्यकर्ताओं ने ऋषि कुमार के नेतृत्व में ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

मधुबनी में मिथिला राज्य की मांग को लेकर MSU कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना - Dainik Bhaskar

एमएसयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार के करीब बीस जिला मिथिलांचल का क्षेत्र है। जिसमें मधुबनी, दरभंगा, सितामढी, समस्तीपुर, कटिहार समेत अन्य जिला शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि मिथिला क्षेत्र के साथ हमेशा उपेक्षा किया जा रहा है। मिथिला और मिथिलांचल के लोगों को बाढ़ और सुखार में रखा गया है। भारत सरकार ने मिथिला क्षेत्र में विकास के नाम पर आज तक खानापूर्ति करने का काम किया है। मिथिला राज्य बना तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग लगेगा। मिथिला क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पङेगा। केन्द्र से मिथिला के नाम पर जो भी राशि भेजी जाती है। उस राशि को मगध के क्षेत्रों में भेज दिया जाता है।

मौके पर प्रीयरंजन पांडे , विजय श्री टुन्ना, अजय यादव, ऋषि कुमार, रंजीत झा, शशि सिंह, लालाजी, उमेश यादव, गनपत झा, मूरली साह, प्रेम कुमार, कुंज बिहारी, नीतीश झा, आनंद ठाकुर, विनित सिंह समेत अन्य मौजूद थें

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading