JDU विधायक बीमा भारती की ध’मकी:वि’रोध करने वालों का मंत्री लेशी सिंह ह’त्या कराती हैं, CM इस्तीफा लें… नहीं तो मैं दे दूंगी

पटना।महागठबंधन की सरकार की कैबिनेट विस्तार के दूसरे दिन ही JDU में कलह मच गई। पार्टी की रुपौली विधायक बीमा भारती ने अपनी ही पार्टी के अंदर ब’गावत कर दी है। बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर कई सं’गीन आ’रोप लगाए। कहा- जो उनका वि’रोध करता है, उसका म’र्डर करा देती हैं।

मुख्यमंत्री से अपील किया है कि जल्द से जल्द यदि मुख्यमंत्री लेशी सिंह का इ’स्तीफा नहीं लेते हैं तो वह अपने विधायकी से इ’स्तीफा दे देंगे। इसके पहले कानून मंत्री कार्तिक कुमार पर पुराने आ’पराधिक मामले को लेकर सरकार की छिछालेदर हुई है।

बीमा भारती पूर्णिया जिले के रुपौली से विधायक हैं। 5 बार से वह लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। सरकार में वह मंत्री भी रही है। लेकिन, जैसे ही पूर्णिया क्षेत्र से ही आने वाली धमदाहा विधायक लेशी सिंह को फिर से मंत्री बनाया गया तो, बीमा भारती का गु’स्सा सातवें आसमान पर आ गया।

बीमा भारती कहा कि लेशी सिंह पार्टी वि’रोधी ग’तिविधियों में शामिल रहती है। जो उनका वि’रोध करता है उसका वह म’र्डर करा देती हैं। वह, अपनी जाति को भी छु’पाती हैं। वो राजपूत नहीं बनौत हैं।

बीमा भारती यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि मेरे वि’रुद्ध लेसी सिंह लगातार ष’ड्यंत्र रची रही हैं। मेरी बेटी जिला परिषद में चुनाव में खड़ी थी तो, लेशी सिंह और उनके पुत्र ने मिलकर मेरी बेटी को 3 वोट से हरवा दिया। मुझे मंत्री नहीं बनाया, इसका दु’ख नहीं है। उसे मंत्री बनाया है इसका मुझे दु’ख है। पार्टी में और भी महिला विधायक हैं, जिन्हें मंत्री बनाना चाहिए।

मैंने यह सारी बातें अपने आलाकमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बता दिया है। बीमा भारती ने अंत में कहा कि मीडिया के माध्यम से भी मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि वह जल्द से जल्द लेशी सिंह का इ’स्तीफा ले लें नहीं तो मैं अपनी विधायकी से इ’स्तीफा दे दूंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading