पटना। सुपौल में सीमा सुरक्षा बल के 45वीं वाहिनी के एक जवान ने शुक्रवार की सुबह ऑन ड्यूटी खुद को गो’ली मा’र ली। जवान ने गर्दन के नीचे ठुड्डी पर गन रखकर ट्रि’गर द’बा दिया। गो’ली उसके माथे को भेदते हुए दूसरी ओर निकल गई।
बताया जा रहा है कि जवान सीएच विष्णु तेलंगाना का रहनेवाला था। वह फतेहपुर पीओपी में पदस्थापित था। 8 माह पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
इस वजह से 5 दिनों से बहुत तनाव में था। फिलहाल मौके पर पहुंचे एसएसबी के डीआईजी सारंगी ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सुपौल भेजने की बात कही है।




