सरकारी बैठक में जीजा को लेकर पहुंचे मंत्री तेजप्रताप:मीटिंग में बहन मीसा भारती के पति शैलेश को साथ बैठाया, अफसरों से बात करते नजर आए

पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में घिर रही है। अब नया विवाद लालू यादव के बड़े दामाद शैलेश कुमार को लेकर शुरू हो गया है।

बिहार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की बैठक पटना के परिवेश भवन में हुई। इसमें मंत्री समेत प्रधान सचिव अरविंद चौधरी, प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष घोष सहित विभाग के अफसर मौजूद थे।वह अपने बड़े साले और वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ सरकारी मीटिंग में नजर आए। इसके पहले कानून मंत्री के खिलाफ केस, फिर शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल मच चुका है।

दरअसल, गुरुवार को मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें शैलेश कुमार भी बैठे नजर आए। वे कुछ अफसरों से बात भी करते दिखे। इस बैठक का वीडियो और तस्वीर बाहर आते ही विवाद बढ़ गया।

विपक्ष कह रहा है कि बोर्ड की मीटिंग में लालू प्रसाद के बड़े दामाद कैसे बैठे थे? यह तो मंत्री ही बता सकते हैं? अगर तेज प्रताप यादव ने अपने बहनोई शैलेश कुमार को अपना निजी सचिव रख लिया है तो वह बैठक में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह बात अब तक सामने नहीं आई है।

भाजपा इस मामले में आरजेडी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि तेज प्रताप यादव अपने बहनोई के साथ मिलकर वन एवं पर्यावरण विभाग चलाएंगे। यह कोई हल्की बात नहीं है।

उन्होंने तंज कसते हुए यह कहा कि सांसद मीसा भारती के पति शैलेश जी सभी मंत्रियों से काफी जानकार हैं, ज्ञानी हैं, टैलेंटेड हैं। शैलेश कुमार का आशीर्वाद बना रहा तो तेज प्रताप विभाग में बेहतर करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading