15 सालों में की 6 शादियां…इनमें 2 सगी बहनें भी:दिल्ली से लेकर दुमका तक की शादी; पी’टकर पहली पत्नी को निकाला तो खुला राज

बेगूसराय से है’रान करने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने एक नहीं, दो नहीं, तीन भी नहीं, बल्कि 6 शादियां की हैं। यह आ’रोप शख्स की पहली पत्नी ने लगाया है। उसके पति ने मा’रपीट की थी, जिसके बाद वह इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी। इलाज के क्रम में ही पी’ड़िता ने रो-रो’कर अपनी पूरी दा’स्तान सुनाई है।

अपनी दोनों बेटियों के साथ पीड़िता।पी’ड़िता पटना के बाढ़ की रहनेवाली है। साल 2006 में उसकी शादी चेरिया बरियारपुर प्रखंड के हरिशंकर गोप के पुत्र रंजन कुमार से हुई थी। वह भी पूरी धूमधाम के साथ। इसके बाद रंजन एवं रूबी को 2 बेटियां भी हुई। लेकिन रंजन दिलफेंक और आ’शिकाना मिजाज का था। वह लगातार अन्य महिलाओं से सं’पर्क बनाता रहा।

रूबी ने आ’रोप लगाया है कि पहले वो लोग दिल्ली में रहते थे। कुछ साल बाद उसे कुछ बी’मारी हुई तो वह गांव चली आई। इसके बाद ही रंजन की शादियों का सिलसिला शुरू हुआ। उसने दूसरी शादी 2013 में दिल्ली में एक महिला से की। फिर तीसरी शादी 2017 में पटना के मनेर में कर ली। चौथी शादी 2020 में एक अन्य महिला से कर ली। सभी शादीशुदा थीं। वह सभी के साथ कुछ महीनों तक रहा और फिर उन्हें छोड़ दिया।

रूबी ने आगे कहा कि रंजन का मन चार शादियों के बाद भी नहीं भरा तो उसने 2021 में झारखंड के दुमका में दो बहन के साथ न सिर्फ संबंध बनाया, बल्कि दोनों बहनों के साथ भी शादी की। फिलहाल वह अपने चेरिया बरियारपुर स्थित पैतृक आवास पर इनमें से एक बहन के साथ रह रहा है। रूबी ने इसी बात का वि’रोध किया तो बुधवार की देर शाम उसकी ज’मकर पि’टाई कर दी। पि’टाई के बाद रूबी सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंची थी।

उसके अनुसार यह सब तस्वीरें उसने चो’री-छिपे अलग-अलग लोगों से हासिल की हैं। वह अभी भी अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। कहती है कि दो बेटियां हैं। पति साथ नहीं देगा, तो कैसे जिंदगी चलेगी। इनका शादी-ब्याह कैसे होगा?

रूबी अब प्रशासन से न्या’य की गु’हार लगा रही है। वह चेरिया बरियारपुर थाना भी गई थी, लेकिन वहां से उसे महिला थाना जाने को कहा गया। थानेदार अमर कुमार के अनुसार महिला पारिवारिक वि’वाद की शिकायत लेकर आई थी। इसलिए उसे महिला थाना जाने को कहा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.