समस्तीपुर में ज’हरीली शराब से युवक की मौ’त मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में मृ’तक राहुल के पिता ने चकमेहसी थाने में एक प्रा’थमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा कि मेरे बेटे के खाने में ज’हरीला पदार्थ मिलाकर उसकी ह’त्या कर दी गई है।
बता दें कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत बख्तियारपुर गांव के वार्ड 8 में दो युवकों की सं’दिग्ध अवस्था में मौ’त हो गई थी। इस मामले में मृ’तक राहुल और विक्रम के पिता ने संयुक्त आवेदन देकर प्रा’थमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र की सा’जिश के तहत ह’त्या की गई है। इसमें वार्ड 7 निवासी गणेश पासवान के पुत्र श्याम कुमार उर्फ ढनढन सहित अ’ज्ञात को आ’रोपित किया गया है।
आवेदन में बताया गया है कि बीते 14 अगस्त को घर लौटने के बाद दोनों युवकों की हा’लत बि’गड़ने लगी थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों की मौ’त इलाज के दौ’रान हो गई।
त’बीयत बि’गड़ने पर राहुल ने बताया था कि मलंग स्थान स्थित आम बागान में श्याम कुमार के साथ खाना-पीना किया था। इसके बाद ही ऐसा हुआ है। मामले में थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


