वजीरगंज में बोरे में बंद मिला युवक का श’व:कनपटी में गो’ली मा’रे जाने के नि’शान, ब’दन पर कई ज’ख्म

गाया : जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के भिंडस के निकट गौरक्षणी के पास बोरे में बंद खून से सना एक युवक का शव मिलने सनसनी मच गई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बोरे में बंद शव सड़क किनारे पड़ा था। खास बात यह है कि मृत युवक की कनपटी में गोली मारी गई है। कनपटी में मारी गई गोली एक दिशा को भेदते हुए दूसरे साइड से निकल गई है। साथ ही उसकी हत्या करने से पहले उसे बुरी तरह से पीटा भी गया है।

महिला की अर्ध नग्न लाश मिलने से सनसनी: थाने से महज 100 मीटर दूरी पर मिला  महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शिनाख्ती में जुटी पुलिस ...

मृतक के शरीर पर बेरहमी से पीटे जाने के कई जगह निशान पड़े हैं। मृतक के बदन पर के कपड़े खूने से सने पड़े थे। उसके दोनों पैर और गर्दन एक साथ रस्सी से बंधे पड़े थे। वजीरगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव का कहना है कि गुरुवार की रात में किसी ने हत्या कर शव को बोरे में बंद कर भिंडस इलाके में फेंका है। मारे गए युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वजीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह के समय लोगों ने सूचना दी कि सड़क के किनारे एक बोरो फेंका पड़ा हुआ है। उसमें किसी व्यक्ति के शव होने की आशंका है। इस पर मौके पर पुलिस पहुंची ने बोरे को किसी तरह से खुलवाया तो उसमें से एक युवक का शव निकला। अपराधियों ने शव को एक नहीं ब्लकि दो बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंका है।

युवक के पास से एक पर्ची भी मिली है। उस पर्ची पर तीन टी शर्ट खरीदे जाने की डिटेल है। लेकिन पर्ची पर किसी दुकानदार का नाम पता नहीं है। वह कच्ची पर्ची है। उन्होंने बताया कि मारे गए युवक की उम्र 22 वर्ष के करीब होनी चाहिए। मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है लेकिन अब तक उसकी पहचान का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.