कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा बन मन मोह रही संचिता बासु:इंस्टाग्राम पर पोस्ट की खूबसूरत रील, खूब पसंद कर रहे फॉलोवर्स

पटना। देश में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा। जहां विभिन्न मंदिरों में पूजा-आराधना हो रही। इस बीच भागलपुर की संचिता बासु ने कृष्ण-राधा से जुड़े गाने पर खुद का एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट किया है। उन्होंने इस अवसर पर फूलों से अपना मेकअप किया। वहीं, वीडियो में वह अपने हाथ में बांसुरी लेकर गाने पर रील बनाते दिखाई दे रही।

संचिता बासु - Dainik Bhaskar

मैं हूं तेरी प्रेम दीवानी, मुझको तू पहचान, मधुर सुना दो तान, ओ कान्हा, अब तो मुरली मधुर सुना दो तान, के साथ ही उन्होंने जब-जब मोहन बजाए मुरलिया, घूंघट में राधा, शर्माए देखो, जो है अलबेला…वो कृष्णा है, तुम बिन नहीं है कुछ यहां.. मुझमें धड़कते हो …. तुम मनमीत हो आदि गानों पर संचिता ने खूबसूरत पोज दिया।

संचिता बासु सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना नाम है। उनका जन्म सहरसा में हुआ। लेकिन भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कूल से उन्होंने 10वीं पास की। वह अब भागलपुर में रहती। संचिता के फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा है। संचिता को रील बनाने में उनकी मां बीना राय चर्चित एथलीट रही हैं।

संचिता टिक-टॉक स्टार के रुप में अपनी पहचान पहले ही बना चुकी हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण की प्रेमिका राधा का रुप धर सुंदर गानों पर रील बनाया है। संचिता के फॉलोअर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.