जमीन वि’वाद में म’र्डर:सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को सोए अवस्था में मा’री गो’ली, मौके पर ही मौ’त

जिले के आमस थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव के जमीन विवाद में सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को आधी रात को नींद में रहे बड़े भाई को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मार कर मृतक का छोटा भाई अपने साथियों के साथ गांव से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक की पत्नी व उसके बच्चों का बुरा हाल है।

हरियाणा: जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की - Murder  Land Property Dispute Brother Shot Police Gohana Haryana TSTC - AajTak

गांववालों के अनुसार अमरेश यादव के पिता कैल यादव ने गांव में किसी से करीब दस कट्ठा जमीन का सौदा तय किया था। सूत्रों का कहना है कि जमीन बेचने व खरीदने वालों के बीच तय हुआ था कि जमीन खरीदने वाला टुकड़ों में पैसे देगा। इस बीच अमरेश यादव ने उस जमीन पर मकान बना लिया। यह देख अमरेश का छोटा भाई पिंटू यादव उस जमीन पर मकान बनाने के लिए काम लगाना चाहा तो जमीन के असली मालिक ने उसे रोक दिया और कहा कि खरीदी गई जमीन का बकाया पैसा अब तक नहीं चुकाया गया है।

जमीन मालिक की यह बात सुन कर वह वापस घर लौट गया और इस बात को लेकर पिंटू यादव और उसके बड़े भाई अमरेश के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी उस जमीन को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। उस समय किसी तरह से मामला शांत हो गया लेकिन आधी रात को पिंटू यादव अपने कुछ साथी के साथ अमरेश के घर पर आया और सोए हुए अमरेश को 3 गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन कर अमरेश की पत्नी दौड़ी और पिंटू यादव और उसके साथियों को भागते हुए देख उसके पीछे दौड़ गई। पिंटू यादव को उसने पकड़ भी लिया पर पिंटू यादव व उसके साथी उसे धक्का देकर मौके से भाग गए। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading