नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोक विगहा में गांव में शनिवार की सुबह बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक विगहा गांव निवासी भूषण पासवान के (40) वर्षीय पुत्र इंद्रजीत पासवान के रूप में किया गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हिलसा ब्लॉक के समीप शव को सड़क पर रखकर हिलसा एकंगरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। परिजनों की माने तो इंद्रजीत पासवान शनिवार की सुवह शौच के लिये खंधा में जा रहा था।

तभी पूर्व से गिरा 440 वोल्ट बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की नजर जब पड़ी तो किसी तरह से करंट से मुक्त कराया जिसके बाद इलाज के लिए हिलसा अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

करंट से मौत के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्यवाही की मांग को लेकर ब्लॉक के समीप शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई थी। परिजनों के द्वारा जो भी आवेदन दिया जाएगा उस पर जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।



