बांका में फ’र्जी शिक्षक-शिक्षिका गि’रफ्तार:फ’र्जी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी, जिले के 50 शिक्षक नि’गरानी की रा’डार पर

बांका में फ’र्जी थाना के खुलासे के बाद अब फ’र्जी शिक्षक का मामला सामने आया है। नि’गरानी की टीम में शिक्षक और शिक्षिका को गि’रफ्तार कर लिया है। इसमें जयपुर थाना क्षेत्र के पूर्व मध्य विद्यालय कानीबेल किस  शिक्षक केश चंद यादव और प्रोन्नत मध्य विद्यालय केरवार की शिक्षिका कुमारी नीलम शामिल है।

पिछले कई वर्षों से दोनों फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे थे। दोनों के ऊपर जयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है या कार्रवाई निगरानी बांका भागलपुर के पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार के द्वारा की गई है। जयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक और शिक्षिका को गिशिक्षारफ्तार कर लिया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है। केस निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार ने दर्ज कराया है।

बांका के लोगों 50 फर्जी शिक्षक निगरानी की रडार पर हैं। शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा कर बाहर होने वाले शिक्षकों पर 2015 से लगातार कार्रवाई हो रही है। अब तक कई शिक्षक गिरफ्तार हो चुके हैं। निगरानी अभी शिक्षकों के कागजातों की जांच कर रही है। 2021 में भी 6 फर्जी शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

निगरानी की जांच में शिक्षक और शिक्षिका के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। प्रोन्नत मध्य विद्यालय केरवार ने प्रतिनियुक्त शिक्षिका कुमारी नीलम का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। उसने किसी मुस्लिम महिला का प्रमाण पत्र जमा करा दिया था। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर उसने इंटर की भी परीक्षा पास कर ली थी। जांच के दौरान निगरानी टीम ने पकड़ लिया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.