बांका में फर्जी शिक्षक-शिक्षिका गि’रफ्तार:फ’र्जी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी

बांका में फर्जी थाना के खुलासे के बाद अब फर्जी शिक्षक का मामला सामने आया है। निगरानी की टीम में शिक्षक और शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें जयपुर थाना क्षेत्र के पूर्व मध्य विद्यालय कानीबेल किस शिक्षा केश चंद यादव और प्रोन्नत मध्य विद्यालय केरवार की शिक्षिका कुमारी नीलम शामिल है।

फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी, जिले के 50 शिक्षक निगरानी की राडार पर  | Fake teacher arrested in Banka, were doing jobs on fake certificates, 50  teachers of the

पिछले कई वर्षों से दोनों फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे थे। दोनों के ऊपर जयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है या कार्रवाई निगरानी बांका भागलपुर के पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार के द्वारा की गई है। जयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक और शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है। केस निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार ने दर्ज कराया है।

पिछले साल पकड़े गए थे 6 फर्जी शिक्षक

बांका के लोगों 50 फर्जी शिक्षक निगरानी की रडार पर हैं। शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा कर बाहर होने वाले शिक्षकों पर 2015 से लगातार कार्रवाई हो रही है। अब तक कई शिक्षक गिरफ्तार हो चुके हैं। निगरानी अभी शिक्षकों के कागजातों की जांच कर रही है। 2021 में भी 6 फर्जी शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मैट्रिक का प्रमाण पत्र पाया गया फर्जी

निगरानी की जांच में शिक्षक और शिक्षिका के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। प्रोन्नत मध्य विद्यालय केरवार ने प्रतिनियुक्त शिक्षिका कुमारी नीलम का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। उसने किसी मुस्लिम महिला का प्रमाण पत्र जमा करा दिया था। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर उसने इंटर की भी परीक्षा पास कर ली थी। जांच के दौरान निगरानी टीम ने पकड़ लिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading