बक्सर में सड़क हा’दसा, युवक की मौ’त:सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण अ’नियंत्रित हुई बाइक, अस्पताल में तो’ड़ा द’म

बक्सर के कैथी गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक चालक अनियंत्रित खो बैठा और बाइक उछलते हुए दूर जा गिरी।जिससे युवक के सर मे गम्भीर चोट लगी। स्थानीय लोगो उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई।

हरेंद्र कुमार की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का इस घटना के बाद से ही रो-रोकर बुरा हाल है।जनकारी के अनुसार ब्रम्हापुर थाना क्षेत्र के हरेंद्र कुमार सिंह 30 वर्ष पिता-नंद जी सिंह झारखंड पुलिस में है। छुट्टी में गांव आने के बाद बाइक से वह बाजार जा रहे थे।

तभी कैथी गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर हरेंद्र का ध्यान नहीं गया। इससे बाइक उछल कर सड़क पर ही पलट गई। इसके कारण युवक के सिर में गम्भीर चोट आ गई। यह देख आसपास के लोगों ने दौड़कर सड़क से उठाया और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हरेंद्र कुमार सिंह झारखंड आर्म्ड पुलिस में हजारीबाग जिले में पोस्टेड थे। वह छुट्टी पर गांव आये हुए थे। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसे एक पुत्र और दो पुत्री भी है। घटना के बाद परिवार टूट गया है।गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.