मुजफ्फरपुर में एक 65 साल के मुंहबोले दादा ने 14 साल की पोती के साथ रे’प किया है। वो पिछले 5 महीने से उसके साथ यौ’न शो’षण कर रहा था। बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां पता चला कि वो प्रे’ग्नेंट हैं। इसके बाद बच्ची ने परिवार को सारी बातें बताई। दादा को’ल्डड्रिंक में नशीली दवा देकर उसके साथ रे’प किया करता था। वो बच्ची को जा’न से मा’रने की भी ध’मकी देता था।
मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।आ’रोपी रामविलास पड़ोस के रहने वाला है और रिश्ते में दादा भी लगता है। बच्ची के पेट में जब द’र्द हुआ तो उसने अपनी मां को बताया। वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। जांच में पता लगा कि वह प्रे’ग्नेंट है। तब उसके परिजन ने किशोरी से पूछताछ की। उसने पूरी घ’टना अपनी मां को बताई।
आसपास के लोगों को भी घ’टना की जानकारी मिल गई। मामले को सामाजिक स्तर पर सलटाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन, पीड़ित परिवार ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। SDPO सरैया ने इसपर फौरन संज्ञान लेते हुए आ’रोपी को गि’रफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने छा’पेमारी कर उसे गि’रफ्तार कर लिया है।
पी’ड़िता के पिता ने बताया कि वह गांव से बाहर काम करने जाते हैं। उनकी पत्नी भी खेतों में काम करती है। बच्ची घर पर अकेली रहती थी। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया। पीड़िता से जब उन लोगों ने पूछताछ की तो बताया कि पांच महीने पहले उसने पहली बार रेप किया था। आरोपी घर पर आया था। बच्ची से उसके माता पिता के बारे में पूछा। जब उसे पता लगा कि कोई नहीं है तो उसने बच्ची को बहलाना शुरू कर दिया। फिर उसे को’ल्डड्रिंक लाकर पीने को दिया। इसे पीते ही वह अर्ध बे’होशी की हालत में चली गयी। फिर आ’रोपी ने उसके साथ रेप किया।
परिजन का कहना है कि आरोपी को इसका पता था कि बच्ची प्रेग्नेंट हो गयी है। उसने उसे गर्भपात होने वाली दवाई भी खिलाई थी। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने से वह कई बार उसके साथ रेप कर चुका है। वे लोग अक्सर घर से बाहर ही रहते थे। इसी का नाजायज फायदा आरोपी उठाता था।
आसपास के लोगों ने उनसे कहा भी था कि रामविलास को अक्सर आपके यहां देखा जाता है। उसकी नीयत ठीक नहीं लग रही है। लेकिन, वे लोग कहते कि वह बच्ची का दादा लगेगा। इस तरह की हरकत नहीं करेगा। बच्ची डरी सहमी जान के भय से कुछ बोल नहीं पाती थी।

