बेतिया में रविवार के शाम बाजार जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रैक्टर ने रौंद दिया है।इधर सोमवार को बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज के दौरान बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई है।

वहीं मृतक बुजुर्ग की पहचान नवलपुर ओपी थाना अंतर्गत सेमरी गांव निवासी बंधु साह (65) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा मिली जनवरी के अनुसार बेतिया-नवलपुर मुख्य मार्ग में नवलपुर माई स्थान के समीप पानी टंकी वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति को रौद दिया। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गेया।

वहीं घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी ले जाया गेया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उनका इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गया है।

इधर सूचना मिलते ही नवलपुर ओपी थाना पुलिस पहुंच कर घटनास्थल से ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामले में नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया और मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



