जमुई में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए लगेगा कैंप: 9 सितंबर तक चलेगी बहाली

जमुई में सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल इंडिया लिमिटेड के द्वारा जमुई जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी 16 थानों में सुरक्षा सैनिकों एवं सुरक्षा पर्यवेक्षकों की भारी संख्या में बहाली की जाएगी। 22 अगस्त से जमुई सदर थाना में शिविर लगाकर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

इसके अलावा 23 अगस्त को खैरा थाना, 24 अगस्त को सिकंदरा थाना , 25 अगस्त को चंद्रदीप थाना, 26 अगस्तको मलयपुर थाना, 27 अगस्त को बरहट थाना, 29 अगस्त को लक्ष्मीपुर थाना, 30 अगस्त को गिधौर थाना, 31 अगस्त को झाझा थाना, 02 सितम्बर को सोनो थाना, 03 सितम्बर को चकाई थाना, 05 सितम्बर को चन्द्रमंडी थाना,06 सितंबर को सिमुल्तला थाना,07 सितंबर को चरकापत्थर थाना,08 सितंबर को अनुसूचित जनजाति थाना और 9 सितंबर को बींच कोरवा थाना में भर्ती शिविर लगायी जाएगी।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई कम से कम 168 सेमी और वजन 56 से 90 किलो होना अनिवार्य है। उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक से स्वस्थ होना चाहिए। भर्ती शिविर में चयनित उम्मीदवारों को पंजीयन फार्म/प्रोस्पेक्टस के रूप में भर्ती स्थल पर रुपए 350/- जमा करना होगा।

सैलेरी 12,000/- से 18,000, इसके अलावा PF और ESI, ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन, प्रमोशन, इंक्रीमेंट और इंश्योरेंस के साथ 65 साल की आयु सीमा तक स्थाई नौकरी मिलेगी। इसकी जानकारी SIS के अधिकारी चंदन चौधरी ने दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.