बिहार के जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष मेहराज खान के 24 साल के बेटे दिलबर खान और उसके दोस्त को नोएडा से ब’दमाशों ने अ’पहरण कर लिया। ब’दमाशों ने पांच लाख रुपए की फि’रौती मांगी थी।
मामले के 23 घंटे बाद ही पुलिस ने जा’ल बिछाकर अ’पहृत दिलबर और उसके दोस्त परवेज अंसारी को ब’दमाशों के चं’गुल से छुड़ा लिया। पुलिस की पांच ब’दमाशों से मु’ठभेड़ हुई। दो ब’दमाशों को पकड़ लिया है। इनमें एक के पैर में गो’ली लगी है। तीन फ’रार हो गए। पुलिस उनकी त’लाश कर रही है।
दरअसल, बिहार के बांका के रहने वाले दिलबर खान ने इस बार जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। उसके दोस्त परवेज अंसारी का साढ़ू भाई पीरू खान नोएडा में रहता है। वह कुछ दिन पहले बिहार में परवेज के घर मिलने आया था।
इसी दौरान उसकी मुलाकात दिलबर खान से हुई। दिलबर का घर और प्रॉपर्टी देखकर पीरू ने अ’पहरण का प्लान बनाया। उसने रविवार को फोन कर दिलबर और परवेज को नोएडा घूमने के लिए बुलाया।
दिलबर रविवार शाम अपने दोस्त इमरान और शाहिद के साथ नोएडा पहुंचा। इसी दौरान पीरू ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर दिलबर और परवेज काे आर्टिगा कार से अ’पहरण कर ले गए। शाहिद ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
इसी बीच बदमाशों ने 24 घंटे में तीन बार परिजनों को फोन करके पांच लाख रुपए की फि’रौती मांगी। उन्होंने मेहराज खान के व्हाट्सएप पर फोटो भेजा। इसमें आ’रोपियों ने दिलवर के गले पर चा’कू लगा रखा था। फि’रौती न देने पर जा’न से मा’रने की ध’मकी दी। मेहराज ने मामले की सूचना बांका पुलिस को दी।
नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। फिरौती की डमी रकम बैग में रखकर अभियुक्तों के बताए गई जगह चूहडपुर अंडरपास पहुंचे। बदमाश जैसे ही बैग लेने के आगे आए तो पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। गिरफ्तार किए जाने लगा ताे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो पीरू समेत तीन बदमाश भाग गए। पुलिस की फायरिंग में अय्यूब के पैर में गोली लग गई। उसे और उसके साथी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के चंगुल से अपह्रत दिलबर खान और उसके दोस्त परवेज अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
