रेड लाइट एरिया में छा’पेमारी : 2 महिला समेत चार लोग गि’रफ्तार, पहले भी त’हखाने से 6 ना’बालिग को पकड़ा गया था

सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में सोमवार को पुलिस ने छा’पेमारी की। पुलिस सूत्रों की मानें तो रेड ला’इट एरिया से 2 महिला समेत चार लोगों को गि’रफ्तार किया गया है।

सोमवार को फिर से पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है।हालांकि इस संबंध में छा’पेमारी करने गई पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छा’पेमारी की। छा’पेमारी करीब 1 घंटे तक चली।

बता दें कि इससे पूर्व 4 अगस्त को दिल्ली की एक एनजीओ की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस के द्वारा छा’पेमारी की गई थी। उक्त छा’पेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा त’हखाने से कई महिला व पुरुषों को सं’दिग्ध स्थिति में गि’रफ्तार किया था।

इतना ही नहीं कई आ’पत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे। हालांकि उस दौरान रेड लाइट एरिया के ठेकेदार मंजूर ख’लीफा फ’रार हो गया था। इसको पुलिस ने 2 दिन पूर्व किशनगंज के रेड लाइट एरिया से गि’रफ्तार कर सीतामढ़ी ले आया है और आज सोमवार को फिर से पुलिस रेड लाइट एरिया में छा’पेमारी की है।

बता दें कि सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर बाहर से लाया जाता है। फिर तहखाने में छुपा कर उनसे गलत धंधे कराए जाते हैं। सोमवार को सीतामढ़ी के प्रशिक्षु डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

टीम में चार थाने की पुलिस शामिल रही। इसमें नगर थाना, डुमरा थाना, पुनौरा थाना और मेहसौल ओपी शामिल थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो किशनगंज के रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार किए गए मंजूर खलीफा के निशानदेही पर छापेमारी की गई है। गिरफ्तार महिला और पुरुषों से पुलिस नगर थाने में रखकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading