2 नाविकों ने 2 नावों के डू’बने की बात कही, सभी पर मौजूद लोग बचाए गए

छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र में नाव डू’बने के ख़बर को लेकर लोग कल से ह’लकान रहे। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आधा दर्जन नाव डू’बने की ख़बरें प्रकाश में आती रहीं। रविवार को अनाधिकृत खबरों में 6 नाव डूबने के साथ दर्जनों मजदूर के ला’पता होने की बात बताई जा रही थी।

नाव डू’बने की ख़बर डोरीगंज थाना के अलग-अलग जगहों से आती रही।घाटों पर जांच-पड़ताल किया गया तो नाविक और मजदूरों द्वारा 2 नाव डू’बने  की पुष्टि की गई। कई लोगों से पूछताछ के बाद दो लोगों ने नाव को डू’बते हुए देखने की बात बताई।

प्रत्यक्षदर्शी मजदूर लखन ने बताया कि रविवार को सुबह 7:30 के आसपास गंगा और सोन के मुहाने पर दो नाव डू’ब गई। नाव पर सवार सभी लोग पानी में तै’रने लगे। तभी आसपास के दो खाली नावें नदी में तैर रहे लोगों को ब’चाने में लगी। जिसके बाद कुछ समय के लिए अ’फरातफरी का माहौल रहा। हालांकि समय रहते दोनों डू’बे नाव के मजदूरों को ब’चा लिया गया।

वहीं दूसरे प्रत्यक्षदर्शी कार्तिक ने बताया कि नदी के पानी में लहर के चलते नाव हा’दसा हुआ। रविवार की सुबह एक एक कर दो नाव नदी में समा गई। दोनों नावों पर बालू ल’दा हुआ था।

नाव डूबने के साथ नाव पर सवार सभी लोग पानी में कू’दकर तै’रने लगे, जिसके बाद आसपास से गुजर रहे दो अन्य नावों द्वारा सभी मजदूरों को बचा लिया गया। किसी मजदूर के डू’बने की जानकारी नहीं है।

वहीं इस घ’टना के बारे में डोरीगंज थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि रविवार को दो नावों के डू’बने की बात प्रकाश में आयी थी।

जिसके बाद सभी जगहों पर अंचलाधिकारी छपरा सदर और मेरे द्वारा जांच पड़ताल किया गया। लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली। कही-सुनाई बात के तहत अलग-अलग जगहों पर नाव डू’बने की बात बताई जा रही थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा भी जांच-पड़ताल और खोजबीन किया गया। लेकिन कोई सत्यता नहीं पाया गया। घ’टना के बाद अभी तक न कोई श’व मिला है। न किसी परिजन द्वारा गु’मशुदगी की बात बताई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading