मधेपुरा में अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी की नृ’शंस हत्या करने वाले मो. जिब्राइल ने अ’वैध संबंध के कारण दोनों का ग’ला रेता था। उसका कहना है कि डेढ़ साल की बेटी जिया उसी अ’वैध संबंध की निशानी थी, इसलिए दोनों को मा’र दिया। अपनी बेटी को पालना तो मुश्किल होता है, दूसरे की बेटी को कैसे पालता।
दरअसल, पुलिस जिब्राइल मुंबई से अ’रेस्ट कर वापस मधेपुरा ले आई है। पूछताछ में जिब्राइल ने ह’त्या की वजह पत्नी उसके भतीजे से अ’वैध संबंध बताया है। बीते 19 अगस्त को ही मुंबई के मराठा मंदिर के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट से मधेपुरा पुलिस की टीम ने प’कड़ा था। बताया कि उसकी पत्नी रुकसाना (30) का उसके भतीजे से अ’वैध संबंध था।
जिब्राइल को अभी भी खुद के किए का अ’फसोस नहीं है। उसके दो और बेटे भी हैं, जिन्हें ह’त्या के चार दिन पहले ही उसने अपने चाचा के साथ भदोई भेज दिया था।
दोहरे ह’त्या के आ’रोपी मो. जिब्राइल को गि’रफ्तार करने में पुलिस को काफी मुश्किल हुई। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा पुलिस की 4 सदस्यीय टीम 21 अगस्त को मुंबई पहुंची। इसके बाद नागपारा थाना को घ’टना की जानकारी दी गई।
वहां से उनकी मदद के लिए एक कां’स्टेबल दे दिया गया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को पता था कि जिब्राइल भा’गकर मुंबई गया है, तो उसके पास पैसे ज्यादा नहीं रहे होंगे और कोई बढ़िया हुनर भी नहीं है। तो मजदूरी आदि का ही काम करता होगा। इसके बाद हम लोग नानपारा इलाके में जितने भी कंस्ट्रक्शन साइट थे, उसकी रेकी की योजना बनाए।
तय हुआ कि दो लोग सिक्योरिटी गार्ड की और दो लोग मजदूर का काम ढूंढेंगे। मैले-कुचले कपड़े पहनकर हमारे कर्मी और अधिकारी कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम ढूंढ़ने लगे। इसी क्रम में उनलोगों ने देखा कि मराठा मंदिर सिनेमा हॉल के समीप मुंबई मेट्रो का काम चल रहा था।
वहां काम ढूंढने के दौरान जिब्राइल पर नज़र पड़ी। वह वहां दो दिन पहले से ही काम कर रहा था। जब पुलिस टीम ने जिब्राइल को पकड़ा गया तो अन्य मजदूर और ठेकेदार इसका विरोध करने लगे। इसके बाद मुंबई पुलिस के कांस्टेबल को बुलाया गया। उन्होंने सारी बात लोगों को बताया। इसके बाद जिब्राइल ने भी उन लोगों के सामने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर भाग कर यहां आया था। फिर टीम उसे साथ लेकर मधेपुरा आई।
