वेतन नहीं मिलने से नाराज मुजफ्फरपुर नगर निगम कामगार यूनियन से जुड़े सफाईकर्मियाें ने साेमवार काे काम का बहिष्कार कर दिया। इस वजह से शहर के कई इलाकाें से दाेपहर तक कूड़ा नहीं उठा।

रविवार काे भी शहर के कई स्थानाें से कूड़ा नहीं उठ सका था। इस कारण शहर की स्थिति और नारकीय हाे गई। हालांकि, मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी व सफाईकर्मियाें ने कार्य बहिष्कार से अपने काे अलग रखा। उधर, दाेपहर में अपर नगर आयुक्त से बातचीत के बाद नगर निगम कामगार यूनियन ने भी हड़ताल वापस ले ली।

निगम कर्मचारी संघ ने कहा- तकनीकी वजह से फंसा वेतन
बता दें कि कामगार यूनियन के नेता रामलखन सिंह व अशाेक राय ने साेमवार काे कार्य बहिष्कार का नाेटिस दिया था। यूनियन नेता अशाेक राय ने बताया कि सार्थक बातचीत के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।
इधर, मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का कहना है कि वे लोग साेमवार काे भी काम किए। तकनीकी वजह से वेतन फंसा हुआ है। इसलिए हड़ताल उचित नहीं।



