RJD विधायक बोले- बदले जाएंगे सभी अधिकारी:शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद कहा- NDA वाला आदत पड़ा हुआ है

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी ने उन अधिकारियों को एक प्रकार का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है।

मुजफ्फरपुर | Muzaffarpur - Dainik Bhaskar

ADM द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठी चलाने की बात पर बोलने लगे कि अभी NDA वाला आदत पड़ा हुआ है। सब सुधर जाएंगे। एक तरह से उन्होंने विभागीय फेरबदल का भी इशारा कर दिया। कहा कि हमारे डिप्टी CM तेजस्वी यादव सब देख रहे हैं। वे जल्द ही सबको सुधार देंगे। अब पहले वाली बात नहीं है।

कहा कि हमारी लड़ाई और शुरू से यही मुद्दा रहा है। गरीब-गुरबो और अतिपिछड़ों को सम्मान दिलाना। बेरोजगारी और नौकरी के मुद्दे पर ही हम चुनाव लड़ते हैं। हमारे डिप्टी CM इस पर गम्भीर हैं। बिहार में अपराध पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। कहा कि कुछ दिन समय दीजिये। लोगों की जो अपेक्षा है हमसे और हमारी पार्टी से। उसे शीघ्र पूरा करेंगे।

भाजपा द्वारा लगातार जंगलराज वापसी की बात पर कहा कि 10 दिन में जंगलराज आ गया। वही CM हैं, DGP हैं। सब पुरानी व्यवस्था है। जंगलराज कैसे आ जायेगा। मुख्यमंत्री कल तक उनके साथ थे तो मंगलराज था। और अब जंगलराज आ गया है। और दूसरी बात की जंगल मे स्वच्छ वातावरण होता है। हम स्वच्छ वातावरण लेकर आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading