नाैकरी का वादा पूरा करने को 31 के बाद रणनीति:बियाडा में इंस्पेक्टर राज, अब उद्यमी की जमीन कैंसिल ताे अफसर नपेंगे : मंत्री

मुजफ्फरपुर। बेला औद्याेगिक क्षेत्र के उद्यमियाें का जमीन आवंटन अब रद नहीं हाेगा। नए उद्याेग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने उद्यमियाें की उम्मीदाें के अनुरूप कहा कि आगे किसी उद्यमी की जमीन का कैंसिलेशन नहीं हाेगा।

बेला में उद्यमियों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री - Dainik Bhaskarजिनका आवंटन रद हुआ है। 31 अगस्त के बाद समीक्षा कर उस पर भी निर्णय लेंगे। मुझे लगा है कि बियाडा में इंस्पेक्टर राज से परेशानी हाे रही है। लेकिन, अब ऐसा नहीं हाेगा।

अधिकारी गलती करेंगे ताे सुधार दिए जाएंगे। उत्तर बिहार उद्यमी संघ की ओर से आयाेजित कार्यक्रम के बाद उन्हाेंने कहा कि भाजपा काे सरकार जाने का दर्द है।

कहीं जंगलराज नहीं है। निवेशक 4 गुना अधिक आएंगे। वह खुद व्यवसाय से जुड़े हैं। समस्याओं काे समझते हैं। उद्याेग व्यवसाय बढ़ेगा ताे राेजगार का सृजन हाेगा। 10 लाख नाैकरी का वादा पूरा करने के लिए 31 अगस्त के बाद वह ऐसा करके दिखाएंगे, जिससे काम दिखे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading