बेगूसराय में युवक मा’री गो’ली:दुर्गा पूजा कमेटी के गठन को लेकर था वि’वाद, सरपंच सहित दो अन्य गि’रफ्तार

बेगूसराय में बदमाशों ने बीती रात एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव की है। घायल युवक की पहचान अझौर निवासी श्याम चौधरी के पुत्र प्रितेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के कमेटी गठन के विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बजरंग दल के प्रखंड मंत्री मंजय कुमार ने बताया कि अझौर दुर्गा मंदिर में कमेटी को लेकर विवाद था।

बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता कमेटी के अध्यक्ष और कमेटी के चयन के लिए आम सभा बुलाए थे। जबकि दूसरा पक्ष आम सभा बुलाने से माइक से प्रचार कर मना कर दिया। इसी को लेकर कल दिन में दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। आरोप है कि बजरंग दल के प्रखंड मंत्री मंजय कुमार अपने दो सहयोगियों के साथ बाइक से रात मेला देखने जा रहे थे। तभी गांव में ही मनोज सहनी, स्थानीय सरपंच राजो सहनी और कई लोगों ने उसे रास्ते मे रोक लिया और फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान मंजय कुमार और उसके एक साथी भागने में सफल हो गए। जबकि उसका एक अन्य साथी प्रितेश कुमार गाड़ी में फंस गया जिससे वह गोलीबारी का शिकार हो गया। उसे एक गोली लगी है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर नीमा चांदपुरा पुलिस ने स्थानीय सरपंच राजो सहनी और मनोज सहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

बजरंग दल के प्रखंड मंत्री मंजय ने बताया कि वह पेशे से पशु चिकित्सक भी हैं गांव में शेड का निर्माण करा रात में अपने दो साथियों के साथ मेला देखने जा रहे थे तभी राजो सहनी, मनोज सहनी समेत कई लोगों ने घेरकर 3 राउंड गोलीबारी किया।

नीमा चांदपुरा के थाना अध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि सरपंच पर आरोप लगा है। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है 2 की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ जारी है पूरे मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.