समस्तीपुर में बिजली चो’री करता धराया ग्रिल व्यवसायी:NBPDCL को हुई 1 लाख 15 हजार 607 रुपए की क्ष’ति

समस्तीपुर में मुख्यालय के निर्देश पर बीते कई महीनों से विद्युत विपत्र बकाएदारों के विरुद्ध राजस्व वसूली एवं विद्युत संबंध विच्छेदन अभियान लगातार जारी है। इसको लेकर दलसिंहसराय विद्युत विभाग के JE गंगा सागर के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी करते हुए एक व्यवसायी को अवैध रूप से विद्युत चोरी का उपयोग करते पकड़ा। इससे NBPDCL को 1 लाख 15 हजार 607 रुपए की क्षति पहुंची है।

इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर ने दलसिंहसराय थाना में लिखित आवेदन देते हुए उक्त व्यवसायी के विरुद्ध ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए गए आवेदन में JE बताया है कि जांच के दौरान वह धावा दल के साथ मंसूरचक रोड वार्ड संख्या 11 निवासी विजय महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार महतो के प्रतिष्ठान जय गुरु वेल्डिंग वर्क पर पहुंचे।

इनका विद्युत संबंध मई 2022 में ही 3801 रुपए बकाया रहने के कारणस्मार्ट मीटर से स्वत : विच्छेदित हो गया था। परंतु इनके द्वारा बगैर बकाया राशि जमा किए सर्विस तार को काटकर ग्रील, लोहे का गेट इत्यादि बनाने का कार्य किया जा रहा था।

विद्युत ऊर्जा की इस चोरी से NBPDCL को 1 लाख 11 हजार 806 रुपए एवं बकाया राशि 3801 मिलाकर 1 लाख 15 हजार 607 रुपए की क्षति हुई है।धावा दल में कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर, सारणी पुरुष मुकेश कुमार सिंह, दक्ष श्रमिक विजय कुमार सिंह, मानव बल रजनीकांत झा, अशोक कुमार शामिल थे।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading