बेतिया :पति के श’राब पीने से तंग थी महिला ने की आ’त्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बेतिया में एक महिला ने पंखे के सहारे फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली है। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा पकड़ी गांव का है। वहीं मृतक महिला की पहचान पिपरा पकड़ी गांव निवासी लाल बाबू महतो के 30 वर्षीय पत्नी मनभावती देवी के रूप में हुई है। घटना सोमवार की देर शाम का है। हालांकि परिजनों को मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हो पाई।

वहीं मृतक महिला के पिता योगी प्रसाद ने बताया कि वह अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2009 में पिपरा पकड़ी गांव निवासी लालबाबू महतो से धूमधाम से किया था। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके दामाद हमेशा घर शराब पीकर आते थे। और उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। कई बार इस संबंध में गांव में पंचायती भी हुआ। लेकिन इसके बावजूद भी उनका दामाद नहीं मानता था।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने पति के विरोध मुफस्सिल थाने में पूर्व में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसके पति को जेल भेज दी थी। लेकिन जेल से आने के बाद भी वे शराब पीना नहीं छोड़ा था। और हमेशा पीकर आता था। और उनके बेटी के साथ मारपीट करता था।

इधर सोमवार की दोपहर भी शराब के नशे में उनके बेटी के साथ मारपीट किया जिससे तंग आकर उनकी बेटी आत्महत्या कर ली है। उसकी छोटे-छोटे दो बच्चे भी हैं। वह इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मृतक महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading