मुजफ्फरपुर : बिहार छात्र संघ ने बीपीएस में सफल खुशबू को सम्मानित किया

मुजफ्फरपुर : बीपीएससी में सफल मुजफ्फरपुर जिले के सकरा की बेटी खुशबू को बिहार छात्र संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान बिहार छात्र संघ अध्यक्ष गौतम सिंह ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा महिलाओं का सबसे बड़ा हथियार है,

जिससे सभी चीजें वो हासिल कर सकती है। बीपीएससी परीक्षा में सफल खुशबू ने कहा कि कठिन परिश्रम करें चाहें आप किसी क्षेत्र में हो सफलता जरूर मिलेगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष करण सिंह, आदि राजपूत, जिला मंत्री बंटी सिंह, वैभव मिश्रा, मयंक राज, सुधांशु राज, ठाकुर पंकज मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.