वैशाली के एक आ’र्केस्ट्रा में पि’स्टल ल’हराकर डां’स करते हुए एक डां’सर नजर आ रही है। इतना ही नहीं डांस करते हुए उसके सामने ही एक युवक पर पि’स्टल भी ता’न देता है। फिर दोनों डां’स करने लगते हैं। यह ऑ’र्केस्ट्रा मुखिया के बेटे ने आयोजित करवाया था।
अब डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, मुखिया पति लाल बाबू ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी में खिलौना वाला पि’स्टल से बच्चों ने मनोरंजन किया था।
यह ऑ’र्केस्ट्रा जन्माष्टमी के मौके पर जंदाहा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर भाथ पंचायत अंतर्गत चकफतेह गांव में आयोजित किया गया था।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुखिया सुनीता देवी के दरवाजे पर मुखिया पुत्र सरोज कुमार के साथ कुछ स्थानीय लोग द्वारा ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। डांस के दौरान महिला डांसर हाथ में पि’स्टल ल’हराते दिखी। इसी दौरान स्टेज के नीचे खड़ा युवक ने भी अपने हाथ में पि’स्टल ल’हराने लगा और डांसर पर पि’स्टल तान दिया।
इधर, मामला तूल पकड़ने लगा तो जंदाहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर का’र्रवाई की जाएगी।

